{"_id":"5ace5eab4f1c1b463d8b4a6f","slug":"121523474091-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने शुरू की पदोन्नति की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग ने शुरू की पदोन्नति की प्रक्रिया
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। तीन साल से पदोन्नति की बाट जोह रहे परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों का इंतजार अब खत्म होने को है। विभाग ने पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 20 अप्रैल तक पदोन्नति दे दिए जाने की बात कही जा रही है।
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बड़ी संख्या में ऐसे सहायक अध्यापक हैं, जिनको तीन साल पहले पदोन्नति मिल जानी चाहिए थी। विभाग ने कई बार प्रक्रिया शुरू भी की, मगर कभी वरीयता सूची में गड़बड़ी तो कभी किसी कारण से पदोन्नति की प्रक्रिया रुकती रही। इस बार भी अंतरजनपदीय स्थानांतरण का बहाना बनाकर विभाग पदोन्नति नहीं कर रहा है। तीन दिन पहले शिक्षक नेताओं से बीएसए से मिलकर पदोन्नति की मांग की। जिसके बाद विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरीयता सूची तैयार की जा रही है, जिसे दो दिन में जारी करने की बात कही जा रही है। दावा किया जा रहा है कि 20 अप्रैल से पहले पदोन्नति की प्रक्रिया निपटा ली जाएगी।
--------------------------------
समायोजन को लेकर बीएसए से मिले
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह से मिला। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में भेजे गए शिक्षकों के समायोजन की मांग बीएसए के समक्ष रखी। संदीप पंवार का दावा है कि बीएसए से 16 अप्रैल तक अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के शिक्षकों का समायोजन करने का आश्वासन दिया है। मिलने वालों में अरविंद यादव, राजीव यादव, नासिर, संजय सैनी आदि शामिल रहे।