{"_id":"5ab2a6f74f1c1bb1758b6a56","slug":"121521657591-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिन बस्तियों तक पहुंचे विकास योजनाओं का लाभ : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिन बस्तियों तक पहुंचे विकास योजनाओं का लाभ : कमिश्नर
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विकास का लाभ केवल कुछ खास लोगों तक ही सीमित न रहे। इसे मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि वह खुद मलिन बस्तियों में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। कमिश्नर बुधवार को सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी योजना और नगर निगम के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
शहरी यातायात को कम करने के लिए विकल्प के तौर पर बाईपास का निर्माण करने तथा शहर के चौराहों व पार्कों का सुंदरीकरण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहरी आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत पंजीकृत मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रम विभाग में पंजीकृत कराने के भी निर्देश दिये। नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले। लाभार्थियों के खाते में नियमों के अनुरूप ही धनराशि भेजी जाए। जनपद में नगरी निकाय क्षेत्र में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 6433 आवास स्वीकृत हुए है। प्रथम किस्त के रूप में 419 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में स्थानांतरित कर दी गयी है। अधिकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं मानकों का ध्यान रखें। नगर आयुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में दो हजार लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष 107 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि स्थानांतरित की गई है। इस पर कमिश्नर ने नगर आयुक्त को शहर में शिविर की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का रखरखाव बेहतर ढंग से किया जाए। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत स्थानीय उद्योगों के समुचित प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना की करने, सीसीटीवी के साथ ही नाईट विजन कैमरों की भी व्यवस्था करने और शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। महानगर के सभी विद्युत, टेलीफोन सहित अन्य तारों को अंडरग्राउंड कराया जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा। की जाए। यातायात की जानकारी के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में डिस्प्ले बोर्ड लगाने की भी बात कही। कहा कि सोलर एनर्जी के लिए भी पर्याप्त धनराशि मौजूद है। इसके लिए नगर निगम पहल करके एपीजे अब्दुल कलाम सोलर अर्बन मिशन योजना के अंतर्गत सोलर ऊर्जा से ट्यूबवेल चलाने के साथ ही स्ट्रीट लाइट का संचालन की भी योजना बनाई जाए। कमिश्नर ने नगर निगम व डूडा द्वारा संचालित शहरी आजीविका मिशन, कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार, स्व रोजगार, शहरी पथ विक्रेता योजना के वेंडिंग जोन तथा आसरा योजना के बारे में जानकारी ली। नगर आयुक्त ने बताया कि आसरा योजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में 96 भवनों के सापेक्ष 48 आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि नगर पंचायत नानौता के 72 में से 36 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कमिश्नर ने भवनों की गुणवत्ता जानने के लिए निरीक्षण करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन डा. आभा गुप्ता, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण मनोज कुमार सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।