{"_id":"5aaab65e4f1c1bb1758b5a76","slug":"121521137246-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया
सहारनपुर। बसपा संस्थापक कांशीराम 84वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। बसपाइयों ने कांशीराम के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
देहरादून रोड स्थित सभागार में बसपाइयों द्वारा कांशीराम के जन्मदिवस पर मंडलस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, कोर्डिनेटर लोधी कुमार, कुलदीप बालियान, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, रविंद्र मोल्हू, हाजी फजलुरर्हमान, पूर्व सांसद मंसूर अली, एमएलसी महमूद हसन, विनोद पंवार, राजपाल सैनी, एस. आलम शामिल हुए। सभी ने बसपा संस्थापक के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। नरेश गौतम ने कहा कि कांशीराम के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती दिन-रात संगठन के लिए कार्य कर रही है। कांशीराम दलित, शौषित, पिछड़े समाज और गरीबों के मसीहा थे।
बसपाइयों ने कांशीराम के सपनों को पूरा करने और 2019 के लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनवाने का संकल्प लिया। नवीन खटाना, रईस मलिक, चौधरी महिपाल माजरा ने कहा कि फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में जनता से भाजपा को उनके कारनामों का जवाब दिया है। भाजना नेताओं को समझ जाना चाहिए कि पूरे देश से भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। चौधरी शकील, मोहर सिंह, राव बाबर, विजयपाल सिंह, हरिराम गौतम, रणबीर बेनीवाल, राजीव माजरा, हाजी तोसिफ, रविंद्र चौधरी, शायान मसूद, अरशद, विश्व दयाल छोटन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा कांशीराम के जन्मदिवस पर पीडब्लयूडी स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गौतम एवं जिलाध्यक्ष साधूराम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने यदि दलित समाज पर हो रहे अत्याचारों पर रोक नहीं लगाई तो 2019 के लोकसभा चुनाव में दलित समाज भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा। सतेंद्र गौतम, राजपाल सिंह, सुभाष गौतम, सुंदर लाल, बुल्लाशाह, रविंद्र कुमार, सतीश भारती, सोम सिंह, सतीश भारती, अजय टिंकू, अशोक कुमार, बिजेंद्र कुमार, मेघराज आदि मौजूद रहे। बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तोमर, राजकुमार, डा. राजेश कोहली, शशी कोहली, सुमित, प्रतिमा बर्मन, सूरज गौतम आदि मौजूद रहे।