{"_id":"5aa96d524f1c1ba4238b53ce","slug":"121521053010-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियों पर विचार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियों पर विचार किया
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
108 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियों पर विचार किया
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गायत्री परिवार की ब्लाक स्तरीय गोष्ठी में बिडवी में संपन्न होने जा रहे चार दिवसीय 108 कुंडीय श्रद्धा संवर्द्धन महायज्ञ में क्षेत्र के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नि:शुल्क यातायात के साधन मुहैया कराने पर विचार किया गया।
मुजफ्फराबाद में आयोजित गोष्ठी में अक्षय यादव ने प्रत्येक गायत्री परिजन को अपने साथ कम से कम तीन नए लोगों को भागीदारी कराने का आह्वान किया। नीरज कांबोज ने बिडवी पहुंचने के लिए नि:शुल्क साधन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। इस पर 16 मार्च को मुजफ्फराबाद और छुटमलपुर से बस एवं अन्य गांवों से विभिन्न वाहनों से श्रद्धालुओं को लाने ले जाने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि बिडवी में 16 से 19 मार्च तक 108 कुंडीय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ प्रस्तावित है। इसमें जनपद से ही नहीं आस पास के प्रदेशों से भी श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। इस दौरान संजय कांबोज, सत्य प्रकाश शर्मा, पीके शर्मा, अशोक गुप्ता, प्रमोद रुहेला, सूरत राम सैनी, राजकुमार, नरेश, रमेश सैनी, सचिन, अरुण, मनोज चौहान आदि रहे।