{"_id":"5aa189bb4f1c1bac758b462e","slug":"121520535995-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर पर राशन न देने का आरोप, दुकान निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर पर राशन न देने का आरोप, दुकान निरस्त करने की मांग
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीतरों। गांव कोलाखेड़ी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में धांधली की जांच करने पहुंचे खाद्य आपूर्ति अधिकारी नकुड़ को घेर कर कार्ड धारकों ने हंगामा कर दुकान निरस्त करने की मांग की। अधिकारी द्वारा कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए।
गांव कोलाखेड़ी, सुन्दर गढ़, प्रताप मजरा, शीतल माजरा, भगवानपुर में सस्ते गल्ले की दुकान राकेश कुमार के पास है। लोगों का कहना है कि तीन वर्ष से कार्डधारकों को राशन का सही वितरण न करने एवं धांधली की शिकायत लोग करते चले आ रहे हैं।
बृहस्पतिवार को कार्डधारकों की शिकायत सुनने पहुंचे खाद्य पूर्ति अधिकारी दिनेश चंद मिश्रा के सामने कार्डधारक सरिता देवी, केलावती, भगवती, मूर्ति देवी, कौशल्या, कल्लो देवी, सरोज ने आरोप लगाया कि राशन डीलर ने दो वर्षों से उन्हें राशन नहीं दिया है। जबकि सूची में नाम दर्ज है। सुमन देवी, श्यामवती का आरोप है कि राशन डीलर महिलाओं के साथ अभद्र व्यावहार करता है तथा पांच माह से गेहूं, चावल व मिटटी का तेल तक नहीं दिया। कार्डधारक बोहती देवी, कोमल, शकुंतला देवी का कहना है कि 40 किलो अनाज के स्थान पर 30 से 35 किलो अनाज दे कर आधिक मूल्य वसूला जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि दुकान मालिक का जब विरोध करते हैं तो दुकान से भगा देता है। राशन डीलर राकेश ने आरोपों को निराधार बताया और आरोप लगाने वालों पर झूठा आरोप लगाने की बात कही। जिस पर लोग भड़क उठे। लोगों ने जमकर हंगामा किया और दुकान को निरस्त करने की मांग की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पूर्ति आधिकारी दिनेश चंद मिश्रा ने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए। लोगों ने चेतावनी दी कि दुकान निरस्त नहीं की तो नकुड़ कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।