{"_id":"5aa035504f1c1b692a8b5c57","slug":"121520448848-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार की चिंगारी से लाखों रुपये के कपड़े स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार की चिंगारी से लाखों रुपये के कपड़े स्वाहा
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। तोता चौक के निकट धोबीघाट पर धोने के लिए रखे कपड़ों के ऊपर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। रात में दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। तब तक लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो चुके थे।
मंगलवार की रात को धोबीघाट पर रसीद अहमद, गुलफाम, रईस, तसलीम, सलीम समेत कई लोग कपड़े धोने के लिए कपड़े लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि यहां पर शहर भर के बड़े होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के कपड़ों की धुलाई की जाती है। मंगलवार की रात को लोगों ने कपड़े धोकर एक स्थान पर रख दिए थे। रात में पास के ही नलकूप के लिए जा रही बिजली की लाइनों से चिंगारी निकली और कपड़ों पर जा गिरी। जिससे कपड़ों ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में कपड़े धूं-धूं कर जल उठे। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसी प्रकार आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो चुके थे।