फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खुद को सशक्त बनाएं महिलाएं

खुद को सशक्त बनाएं महिलाएं

Thu, 08 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खुद को सशक्त बनाएं महिलाएं
खुद को सशक्त बनाएं महिलाएं
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर की कई शिक्षण संस्थाओं में हुए कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं खुद को और सशक्त बनाएं ताकि पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें। इसके साथ ही महिलाओं को दिए गए संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
बुधवार को महिला सशक्तिकरण दिवस पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने नगर के गुरुनानक कन्या इंटर कालेज, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल, श्रीरामकृष्ण इंटर कालेज सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में महिला शिक्षिकाओं तथा छात्राओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दौर बदलने के बावजूद अभी भी समाज में महिलाओं को पूरी तरह सम्मान नहीं मिल पाया है। पूरी समानता और अधिकार पाने पर ही महिलाएं पुरुषों के साथ बराबरी का दर्जा हासिल कर सकेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रमों में गुरू नानक इंटर कालेज की प्रधानाचार्या जगदीप कौर, प्रधानाचार्या रीतू रानी, प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद खान सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मोहन पांडेय, रजनी राणा, प्रीतना देवी, मनोज कुमार शर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, विजय शर्मा, इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह, एसआई आदेश पांचाल, एसआई सुरेश कुमार, तरुण कुमार, लोकेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed