{"_id":"5a95a1ec4f1c1b462c8ba7e0","slug":"121519755756-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की होली का भव्य आयोजन 1 मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की होली का भव्य आयोजन 1 मार्च
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मार्च को खेली जाएगी फूलों की खेली
देवबंद। श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में होली के पावन पर्व पर बाबा के रंग पंरपरागत फूलों की होली का भव्य आयोजन एक मार्च को किया जाएगा। सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिकिशन सिंघल और महामंत्री विजय मंगल ने बताया कि श्री बालाजी धाम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में भक्तजन फूलों से होली खेलेंगे। इसी कड़ी में चार मार्च को सुबह के समय संकट मोचन महायज्ञ तथा शाम के समय गद्दी (दरबार) का आयोजन किया जाएगा। उधर, विकास एवं सुरक्षा समिति के तत्वावधान में दो मार्च को सुभाष चौक के पास होली मिलन समारोह का आयोजन होगा।
संयोजक हाजी मोहम्मद आसिफ और डा. मुजम्मिल हसन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री सईदुज्जमा करेंगे। इनके अलावा मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी और विशेष आमंत्रित सदस्य एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्र होंगे। इस मौके पर अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, जरीफ अहमद, अशोक गुप्ता, अरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।