{"_id":"5a94518d4f1c1b4d588ba902","slug":"121519669645-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत के सदमे में पति को पड़ा दिल का दौरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की मौत के सदमे में पति को पड़ा दिल का दौरा, मौत
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। पत्नी की मौत का सदमा पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और रस्म पगड़ी के समय दिल का दौरा पड़ने से उसकी की भी मौत हो गई।
बड़गांव निवासी राज सिंह की पत्नी बिमलेश (50) की दस दिन पूर्व आग में झुलसने से उपचार के दौरान मौत हो गई थी। रविवार को बिमलेश की रस्म पगड़ी थी। सभी परिजन, रिश्तेदार और परिचित रस्म पगड़ी में शामिल होने के लिए राज सिंह के घर पर पहुंचे थे। दोपहर के करीब दो बजे रस्म पगड़ी के दौरान अचानक पत्नी की फोटो पर माला पहनाते समय राज सिंह को भी दिल का दौरा पड़ गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में हायर सेंटर देहरादून ले गए, जहां सोमवार को उपचार के दौरान 55 वर्षीय राज सिंह ने भी दम तोड़ दिया।