{"_id":"5a887d794f1c1b387b8b7108","slug":"121518894457-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों को अंधेरे में परीक्षा देता देख नाराज हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों को अंधेरे में परीक्षा देता देख नाराज हुए डीएम
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। परीक्षार्थियों को अंधेरे में परीक्षा देता देख डीएम खासे नाराज हुए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाते हुए लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी यूपी बोर्ड की परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार को अचानक से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे थे। डीएम और एसएसपी की छापेमारी से हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने नकल पर नकेल के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
डीएम और एसएसपी शनिवार को दोपहर की पाली में अंबाला रोड स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज पहुंचे। जिस समय छापेमारी की गई, उस समय 12वीं की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। यहां बिजली गए होने के बावजूद जनरेटर नहीं चलाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। तुरंत जनरेटर चलाने के निर्देश दिए। भविष्य में भी बिजली नहीं होने की स्थिति में जनरेटर का इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी बारीकी से देखा कि वह चल रहे हैं या नहीं। चेतावनी दी कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे बंद पाए जाते हैं तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्घ सख्त कार्रवाई होगी। इससे पहले दोनों अधिकारी घंटाघर स्थित एसएएम इंटर कॉलेज पहुंचे। डीएम और एसएसपी के पहुंचने की सूचना से केंद्र पर हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने कक्षों में एक-एक सीट पर जाकर व्यवस्था को परखा। यहां तमाम व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं।
-------------------------------------
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में नकलची पकड़ा
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शनिवार को सुबह की पाली में दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इस विषय के लिए जनपद में कुल 39 हजार 408 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2512 गैरहाजिर रहे। मोरा तिलफरा स्थित किसान इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान निगम पुत्र राजवीर नाम का परीक्षार्थी नकल करता पकड़ा गया। उसे कक्ष निरीक्षक और सचल दल ने पकड़ा। उसके पास से बरामद नकल सामग्री को उत्तर पुस्तिका के साथ सील कर दिया गया। दोपहर की पाली में 12वीं की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई।