फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दारुल उलूम समेत देवबंदी उलमा ने मुफ्ती कय्यूम के इंतकाल पर दुख जताया

दारुल उलूम समेत देवबंदी उलमा ने मुफ्ती कय्यूम के इंतकाल पर दुख जताया

Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम समेत देवबंदी उलमा ने मुफ्ती कय्यूम के इंतकाल पर दुख जताया
देवबंद (सहारनपुर)। मदरसा मजाहिर उलूम सहारनपुर के पूर्व मुदर्रिस, प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन व बुजुर्ग सूफी मौलाना मुफ्ती अब्दुल कय्यूम रायपुरी के निधन पर दारुल उलूम समेत देवबंदी उलमा ने गहरे दुख का इजहार किया है।
विज्ञापन

रायपुर में स्थित खानकाह रहीमी के बुजुर्ग सूफी मुफ्ती अब्दुल कय्यूम के इंतकाल पर इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने दुख का इजहार करते हुए कहा कि मुफ्ती अब्दुल कय्यूम नेक और बुजुर्ग शख्सियत थे। जिन्होंने रायपुर में मदरसा रहीमिया को आबाद किया। देश और दुनिया के उनके लाखों शार्गिद हैं। उनके इंतकाल की खबर से दारुल उलूम का माहौल गममीन है। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। वहीं, दारुल उलूम में उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत की गई। मुफ्ती अब्दुल कय्यूम के इंतकाल पर दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक संभली, मौलाना सलाउद्दीन कासमी, मौलाना रशीद हुसैन, मुफ्ती मोहम्मद उल्लाह समेत दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, शेखुल हदीस मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी, मौलाना शाह आलम गोरखपुरी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, मौलाना इस्लाम कासमी, डा. एसए अजीज, डा. शमीम देवबंदी आदि ने गहरे दुख का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed