{"_id":"5a79f76d4f1c1b83268b8e00","slug":"121517942637-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो घायल, रेफर
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)।। देवबंद गंगोह मार्ग पर लबकरी गांव के समीप बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खेड़ी आस्सा गांव निवासी रेणु कुमार देवबंद में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। मंगलवार को वह बाइक से घर लौट रहा था। जब वह देवबंद गंगोह मार्ग पर पड़ने वाले लबकरी गांव के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें रेणु कुमार और दूसरी बाइक पर सवार सैनपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान राहगीरों से सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के कर्मचारी घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घायल प्रमोद के परिजनों ने बताया कि वह रामपुर मनिहारान से वापस लौट रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था जो घटना में बाल-बाल बच गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी ही। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।