{"_id":"5a78af0e4f1c1bb1208b785e","slug":"121517858574-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौध्वज श्रीराम मंदिर संकल्प यात्रा का देवबंद में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौध्वज श्रीराम मंदिर संकल्प यात्रा का देवबंद में भव्य स्वागत
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो ध्वज श्रीराम मंदिर संकल्प यात्रा का देवबंद में भव्य स्वागत
देवबंद (सहारनपुर)। अयोध्या से शुरू हुई गो ध्वज श्रीराम मंदिर संकल्प यात्रा का सोमवार को देवबंद पहुंचने पर हिंदू समाज के लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रीय गो रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशू मोंगिया के नेतृत्व में संकल्प यात्रा विभिन्न शहरों से होते हुई देवबंद पहुंची। मोंगिया ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य संपूर्ण देश में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने व करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर का अयोध्या में शीघ्र निर्माण कराना है। एक फरवरी को अयोध्या से शुरू हुई गो ध्वज श्रीराम मंदिर संकल्प यात्रा सात फरवरी को राष्ट्रपति भवन के सामने समाप्त होगी। भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि विश्व में शांतिप्रिय गाय, गंगा और हिमालय की रक्षा होनी जरूरी है। इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए जिससे कि समाज में जागृति बनी रहे और गोहत्या पूर्णतय बंद हो। इसके लिए हम सभी को प्रयास करने चाहिए। हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अमित धीमान ने कहा कि गोहत्या बंद कराने को जिला प्रशासन से कई मर्तबा स्पेशल टॉस्क फोर्स का गठन करने को कहा गया परंतु कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। हिंदू जागरण मंच किसी धर्म या जाति का विरोधी नहीं है। गोहत्यारे व लविंग जेहादी क्षेत्र की शांति के लिए खतरा हैं। प्रशासन को शांति हेतु हिंदू विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगानी चाहिए। यात्रा का स्वागत करने वालों में डा. सुखपाल सिंह, विकास पुंडीर, अनिल आत्रेय, आशु शर्मा, मयंक त्यागी, संजय सिंह, अभिषेक, ईश्वरचंद, रवि कुमार, डा. श्याम सिंह, अनुज, सुरेश आदि रहे।