{"_id":"5a70c1824f1c1b88268b7873","slug":"121517339010-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोला नदी में अतिक्रमण चिह्नीकरण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोला नदी में अतिक्रमण चिह्नीकरण का कार्य शुरू
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ढमोला नदी में अतिक्रमण के चिह्नीकरण कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। पहले दिन चकहरेटी में करीब साढे़ तीन हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसमें कई लोगों के मकान भी बने हुए हैं। चिह्नीकरण का कार्य 4 फरवरी तक चलेगा।
तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया कि मंगलवार को ढमोला नदी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने से पहले चिह्नीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले दिन चकहरेटी में ढमोला नदी के क्षेत्र में करीब साढे़ तीन हेक्टेयर क्षेत्र में अतिक्रमण चिह्नित किया गया है। चिह्नीकरण की यह कार्रवाई 4 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अरविंद पुंडीर, आबिद, हरिओम, राकेश कश्यप, प्रदीप कुमार और सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।