{"_id":"5a623b804f1c1b6d268b5588","slug":"121516387200-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसावा में 100 डायल पर तैनात सिपाही की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसावा में 100 डायल पर तैनात सिपाही की दुर्घटना में मौत
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। डायल 100 की गाड़ी 996 पर तैनात सिपाही अमित को तेज गति से आए वाहन ने कुचल दिया। साथी सिपाही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बृहस्पतिवार को सरसावा में अंबाला रोड पर लगभग तीन किलोमीटर यमुना नगर की ओर मानव ढाबे के पास डायल 100 की गाड़ी 996 खड़ी हुई थी। लोगों के अनुसार चालक अमित पुत्र विनोद निवासी ग्राम कुुुराली (नकुड़) वहां खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक वाहन तेज गति से आया और अमित को कुचलते हुए हुए चला गया। जब तक लोग उसकी ओर दौड़े तब तक वाहन फरार हो गया। साथी सिपाही घायल हालत में अमित को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में अमित को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरसावा थाना पर पुलिस को सूचना तब मिली जब जनकपुरी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव के भेजने के बाद सूचना सरसावा भेजी। थाना प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि उन्हें जनकपुरी पुलिस ने घटना की सूचना दी है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।