फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फर्जी तरीके से आरजी पैलेस की नीलामी करने का आरोप

फर्जी तरीके से आरजी पैलेस की नीलामी करने का आरोप

Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
फर्जी तरीके से आरजी पैलेस की नीलामी करने का आरोप
सहारनपुर। एक व्यक्ति ने प्रशासन पर फर्जी तरीके से आरजी पैलेस की नीलामी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग करते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला जाफरनवाज निवासी हर्ष नागपाल का आरोप है कि कोर्ट रोड स्थित आरजी पैलेस की विधि के विरुद्घ नीलामी की गई। उसने दस प्रतिशत अधिक मूल्य पर नीलामी उसके नाम छोड़े जाने का प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी के यहां दिया था। मामले में उपजिलाधिकारी ने सोमवार को सुनवाई करने की बात कही थी। आरोप है कि उप जिलाधिकारी ने शनिवार को बिना सुनवाई कर थर्ड पार्टी के नाम नीलामी कर दी। हर्ष नागपाल का कहना है कि उसने नीलामी अपने नाम कराने के लिए पूरी रकम जमा कर दी थी, जिसकी रसीदें उसके पास हैं। मगर उसे बकायादार दिखाया गया। आरोप लगाया कि प्रशासन ने मिलीभगत करते हुए फर्जी बोलीदाताओं के आधार पर थर्ड पार्टी के नाम नीलामी छोड़ दी थी। बिना किसी जांच पड़ताल के उसका प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया। हर्ष नागपाल का आरोप है कि शिव बजाज नामक व्यक्ति को भी नीलामी में बोलीदाता दर्शाया गया है, जबकि शिवम बजाज ने शपथ पत्र दिया है कि उसने कोई बोली नहीं लगाई। एसडीएम ने मिलीभगत से नीलामी की और उसे बकायादार दिखाकर अपने कार्यालय में बैठाकर रुपये जमा कराना दिखाया, जबकि वह 18 नवंबर में पूरी रकम जमा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed