{"_id":"5a19b7494f1c1b59678be1a0","slug":"121511634761-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगोष्ठी
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं
छुटमलपुर। सामाजिक संस्था ‘वी’ के तत्वावधान में कस्बे के एएचपी इंटर कालेज में महिला हिंसा उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के प्रवक्ता भूपेंद्र पुंडीर ने कहा कि महिलाओं की यह जिम्मेदारी है कि वह महिला हिंसा को नजर अंदाज न करें और इसके खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाएं। संस्था के अध्यक्ष रवि त्यागी ने कहा कि छात्राओं को चाहिए कि वे सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचें। साथ ही सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन और नंबर महिला पावर लाइन 1090 के बारे में भी बताया गया। संचालन कर रहे प्रवक्ता डा. अशोक राय ने कहा कि समय आ गया है कि पुरुष भी महिलाओं के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाने का काम करें। इंदिरा राजेश ने कहा कि महिलाएं उत्पीड़न पर चुप न बैठे और डटकर विरोध करें। इस दौरान कमलेंद्र गोयल, शोयब खान, सौरभ राठौर, विशाल साध, पियूष त्यागी आदि का सहयोग रहा।