{"_id":"5a11d7904f1c1bc8678bc83c","slug":"121511118736-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
अंबेहटा। निकाय चुनाव के मद्देनजर रविवार को पुलिस चौकी पर आयोजित बैठक में प्रत्याशियों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही चेतावनी दी कि आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ यतेंद्र सिंह नागर ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करना प्रशासन के साथ साथ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक प्रत्याशी आचार संहिता का पालन करें। सीओ ने बताया कि प्रत्याशी अनुमति के हिसाब से ही प्रचार सामग्री का प्रयोग करें अन्यथा कि स्थिति में संबंधित प्रत्याशी के मुकदमा दर्ज हो सकता है। प्रत्याशी सभा स्थल की लोकेशन व उपस्थिति की सही जानकारी प्रशासन को दें। इसके अलावा उन्होंने असलाह जमा कराने को कहा। बैठक में कोतवाल यशपाल सिंह, राजकुमार खुराना, मो. यामीन अहमद, जिंदा हसन, रिजवान अहमद, महावीर कश्यप, श्याम सिंह पंवार, शमीम अंसारी, नईम अहमद, अजय रूहेला, बिंदरपाल कल्याण, जहांगीर आलम, संजय कुमार, सुधीर भगत, आसिफ राणा आदि उपस्थित रहे।