{"_id":"59fcb9144f1c1bd1408b46ee","slug":"121509734676-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बरदाश्त नहीं होगी कोई गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बरदाश्त नहीं होगी कोई गड़बड़ी
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कोतवाली बेहट परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम युगराज सिंह व सीओ इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार आदर्श संहिता लागू है, सभी प्रत्याशी इसका ध्यान रखें। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रचार टीम पांच व्यक्तियों से ज्यादा न हो। नामांकन के दौरान 200 मीटर की परिधि में कोई भी वाहन व भीड़ नहीं जाने दी जाएगी। केवल प्रत्याशी, प्रस्तावक और विधिक सहयोगी ही अंदर जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की चुनाव सामग्री पर बैन रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध है। किसी भी दीवार एवं मकान को चुनाव प्रचार के लिए उपयोग करने की अनुमति मकान मालिक से लेनी होगी। थाना प्रभारी ने भी गणमान्य लोगों से चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान निवर्तमान चेयरमैन शाह महमूद हसन, मिर्जा अब्दुल मालिक, पीरू मियां, अनिल सिंघल, मुकेश राणा, पीरजी शकील, अवनीश अग्रवाल, अबरार मिर्जा, विजय सैनी, मिर्जा फजलूर्रहमान, जरीफ अहमद, सत्यप्रकाश रोहिला, राकेश गाबा हाजी सिद्दीकी, संजय गुप्ता, कादिर कुरैशी, नदीम खान, जमील, जीशान मिर्जा, सुभाष सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन