{"_id":"59f627564f1c1b6a678b84bd","slug":"121509304150-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसाई मिशनरी की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसाई मिशनरी की सूचना पर पहुंची पुलिस
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ईसाई मिशनरी की सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रवचन कर रहे लोग भागे
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ईसाई मिशनरी की बढ़ती सक्रियता की सूचना पर पुलिस एक घर पर पहुंची। यहां पुलिस को देखकर को
मौक पर मौजूद लोग बीच में ही प्रवचन छोड़कर भाग गए।
नगर के मुहल्ला सराय में अमित के घर पर रविवार को ईसा मसीह के प्रवचन किए जा रहे थे। यहां महिलाओं और पुरुषों सहित करीब तीस लोग शामिल थे। इसी बीच, किसी से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो वहां प्रवचन सुन रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी की और ईसा मसीह से जुड़े साहित्य एवं क्रॉस के निशान को भी बरामद किया। आसपास के कुछ लोगों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने की कोशिशें की जा रही हैं। पुलिस ऐसे आयोजनों को कराने वाले लोगों की तलाश कर रही है।