{"_id":"59f384464f1c1b68678b8123","slug":"121509131334-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम वापस जेल भेजा
पूर्व विधायक इमरान मसूद और कांग्रेस नेता जावेद साबरी अस्पताल में मिलने पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो - 9
सहारनपुर। जिला कारागार में बंद सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की शुक्रवार को अचानक तबियत खराब हो गई। हालत अधिक खराब होने और पेट में दर्द बढ़ने पर रावण को दोपहर में जिला जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। देर शाम चंद्रशेखर को वापस जेल भेज दिया गया। अस्पताल में उनसे मिलने पूर्व विधायक इमरान मसूद और कांग्रेस नेता जावेद साबरी भी पहुंचे थे।
शुक्रवार को सुबह चंद्रशेखर उर्फ रावण ने जेल अधिकारियों को पेट में और सीने में दर्द होने की शिकायत की। जिस पर अधिकारियों ने चंद्रशेखर को जेल अस्पताल से दवा दिलवा दी। लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसने सीने तथा पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की। जिस पर जेल अधिकारियों ने रावण को कड़ी पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसे हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। हालत को देखते हुए रावण को आईसीयू में भर्ती करा दिया है। चंद्रशेखर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल हालत में सुधार है और अब वह खतरे से बाहर है। पेट में दर्द के कारणों का पता लगाने के लिए कुछ जांच कराई जा रही हैं। इसके लिए सर्जन को भी कॉल किया गया है, सर्जन भी जांच करेंगे।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश शर्मा ने बताया कि चंद्रशेखर का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
अस्पताल में लगी समर्थकों की भीड़
चंद्रशेखर उर्फ रावण के जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती होने की सूचना जैसे ही परिजनों एवं समर्थकों को लगी। लोगों की भीड़ अस्पताल में लग गई। दोपहर बाद तक समर्थक अस्पताल में जमे रहे। बाद में समझा बुझा कर सभी को अस्पताल से भेज दिया गया।
विज्ञापन
सहारनपुर हिंसा का आरोपी है चंद्रशेखर
9 मई को रामनगर और शहर से लेकर गांव तक अलग-अलग स्थानों पर हुई हिंसा के मामले में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण आरोपी है। पहले तो वह काफी दिनों तक फरार रहा। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
चंद्रशेखर के भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप
चंद्रशेखर उर्फ रावण के भाई कमल किशोर ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि उपचार कराने में जेल प्रशासन की ओर से लापरवाही हुई है। जेल में चंद्रशेखर का उत्पीड़न किया जा रहा है। पहले भी जेल में चंद्रशेखर पर हमला किया गया था।