{"_id":"59cbfa354f1c1ba8538b4b90","slug":"121506540085-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार हत्यारोपियों की अचल संपति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार हत्यारोपियों की अचल संपति कुर्क
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार हत्यारोपियों की अचल संपत्ति कुर्क
बड़गांव (सहारनपुर)। चार माह पहले लुकादड़ी गांव में दिन दहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड के नामजद आठ आरोपियों में से चार की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस एवं लेखपालों की टीम ने गांव पहुंच कर अचल संपत्ति की कुर्की की। पुलिस चल संपत्ति की पहले ही कुर्की कर चुकी है।
चार माह पहले लुकादड़ी गांव में दिन दहाड़े गोलियां बरसा कर ताऊ भतीजे की हत्या कर दी गई थी। घटना में फौजी सहित दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये थे। मृतक के पिता सतबीर पुत्र शंकर ने घटना में शामिल गांव के आठ लोगों को नामजद करते हुए थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना में नामजद चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो फौजी सहित चार आरोपी अभी पुलिस पकड़ से फरार चल रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर लेखपाल सुरेंद्र, सतीश ने पुलिस बल के साथ लुकादड़ी गांव के जंगल में पहुंच कर फरार हत्यारोपी अवधेश, अवनीश पुत्रगण सुभाष की अचल संपत्ति पर निशान लगाते हुए करीब साढ़े तीन बीघा भूमि की कुर्की तहसीलदार रामपुर मनिहारान के पक्ष में की।