फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीएम ने कसे शुगर मिल प्रबंधकों के पेंच

डीएम ने कसे शुगर मिल प्रबंधकों के पेंच

Sat, 12 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने कसे शुगर मिल प्रबंधकों के पेंच
डीएम ने कसे शुगर मिल प्रबंधकों के पेंच
विज्ञापन

सहारनपुर। डीएम पीके पांडे ने शुक्रवार को बकाया गन्ना मूल्य भुुगतान में कोताही बरत रही चीनी मिलों के प्रबंधकों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले की मिलों पर करीब 110 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने चीनी मिल गांगनौली को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान 31 अगस्त तक करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि समय सीमा के उल्लंघन होने पर मिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। उन्होंने शेरमऊ चीनी मिल को बकाया गन्ना मूल्य का तुरंत भुगतान करने को कहा। डीएम ने सरसावा और नानौता सहकारी चीनी मिलों को मार्जिन मनी से प्राप्त धनराशि से 15 अगस्त तक भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों सहकारी चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों से कहा कि वे चीनी मिल के पास उपलब्ध चीनी स्टाक की बिक्री त्वरित गति से कराये तथा उससे प्राप्त होने वाली मार्जिन मनी की धनराशि से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करें। उन्होंने चीनी मिल गागनौली के यूनिट हैड को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन कम से कम 10000 कुंतल चीनी की बिक्री करते हुए चीनी बिक्री से प्राप्त धनराशि का शत प्रतिशत उपयोग गन्ना मूल्य भुगतान में ही करें। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी, एसडी सिंह, वाईपी सिंह, राकेश दीक्षित, सीएस शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

मिलों चलने की संभावित तिथि
सहारनपुर। डीएम पीके पांडे ने चीनी मिल प्रबंधकों से आगामी पेराई सत्र के संचालन की संभावित तारीख के बारे में भी जानकारी ली। इस पर सरसावा और नानौता के चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने 10 नवंबर, देवबंद के प्रतिनिधि ने 25 अक्टूबर, गांगनौली ने एक नवंबर और शेरमऊ ने 28 अक्टूबर से संभावित रूप से पेराई सत्र शुरू करने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed