{"_id":"5969131c4f1c1be1178b45c2","slug":"121500058396-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में खटारा स्कूल बसें सीज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में खटारा स्कूल बसें सीज की
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्कूली बच्चों को ढो रही ज्यादातर स्कूल बसें और अन्य वाहन खटारा और उम्र पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में चोरी की बसें भी चल रही हैं। यह खुलासा एआरटीओ और पीटीओ के संयुक्त निर्देशन में चलाए गए चेकिंग अभियान में हुआ। ऐसी सभी बसों को सीज कर दिया गया।
एआरटीओ मनोज सिंह और पीटीओ शिवकुमार मिश्र ने जंधेड़ी फाटक के पास स्कूल वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में सबसे अधिक खामियों स्कूली वाहनों में मिली। ज्यादातर स्कूल बसें आयु पूरी कर चुकी हैं, जिनको रंगरोगन कर नए जैसी चमकाया गया है। कुछ बसों की फिटनेस ठीक नहीं थी। टायर पुराने हो चुके हैं और रंग-रोगन भी ठीक नहीं मिला। एक बस ऐसी मिली, जिसपर चेसिस नंबर नहीं था। न ही बस पर नंबर प्लेट थी। इस बस के स्वामी ने स्कूल प्रबंधक के साथ मौके पर पहुंचकर अधिकारियों पर दबाव बनाकर बस छुड़वाने का प्रयास किया, मगर उसकी एक नहीं चल सकी। कुल छह बसों को सीज किया गया है। शिवकुमार मिश्र ने बताया कि अब अभियान लगातार चलेगा। मानक पूरे न करने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा।