{"_id":"59554bbc4f1c1be4488b45e7","slug":"121498762172-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रेशखर को रिहा कराने के लिए भीम आर्मी महिला विंग ने किया भूख हड़ताल का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रेशखर को रिहा कराने के लिए भीम आर्मी महिला विंग ने किया भूख हड़ताल का ऐलान
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर को रिहा कराने के लिए भीम आर्मी महिला विंग ने किया भूख हड़ताल का ऐलान
सहारनपुर। भीम आर्मी एकता मिशन की महिला विंग ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर दलित समाज का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रावण और दलित समाज के अन्य युवकों की रिहाई की मांग को लेकर 5 जुलाई से भूख हड़ताल और जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है।
भीम आर्मी की महिला विंग की सदस्या बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं और मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पक्षपात एवं दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सड़क दूधली में भाजपा नेताओं ने बिना अनुमति के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा निकालकर दलितों और मुस्लिमों का टकराव कराया। इस मामले में नेताओं पर गैर जमानती वारंट जारी हुए, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। शब्बीरपुर में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकालने के नाम पर बवाल का पूरा षड्यंत्र रचा गया। प्रधान ने पहले ही पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर की अगुवाई में शब्बीरपुर पीड़ितों को मुआवजा की मांग के लिए ज्ञापन देने जाते समय रोका गया। गांधी पार्क में बैठक की तो लाठी चार्ज कर दिया गया। उनके साथियों को कुतुबशेर थाना में बंद कर दिया गया। शांति कायम कराने में प्रशासन का सहयोग करने वाले चंद्रशेखर को ही गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से एक पक्षीय कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का दलितों के प्रति यही रवैया रहा, दलितों के साथ इंसाफ नहीं किया गया और बेगुनाह, पढ़े लिखे युवाओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो 5 जुलाई से दलित समाज भूख हड़ताल एवं जेल भरो आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में गोगा देवी, कांति देवी, बबिता, पूनम, गीता, रूपा देवी, ऊषा, लता, रमेशो, सिमरन, रेखा, रबिता शामिल रहीं।