फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1.20 lakh paracetamol consumed in two months

बढ़ रहा बुखार का प्रकोप: यूपी के सहारनपुर में दो महीने में खप गई 1.20 लाख पैरासिटामोल, प्लेटलैट्स निकल रही कम

Sat, 07 Sep 2024 12:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 07 Sep 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakh paracetamol consumed in two months
दवा - फोटो : अमर उजाला

मौसम में बदलाव आने के साथ ही बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिसके चलते सहारनपुर जनपद के सरकारी अस्पतालों में पैरासिटामोल की खपत बढ़ गई है। दो महीने में जिला अस्पताल में 1.20 लाख पैरासिटामोल की टैबलेट खप गई। बुखार के मरीजों को डॉक्टर इलाज के दौरान पैरासिटामोल की गोली खाने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


जुलाई महीने के मुकाबले अगस्त माह में वायरल बुखार, टायफाइड के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। वहीं अब डेंगू के नए मरीज भी आने लगे हैं। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या दो है, जबकि कम प्लेटलेट्स की शिकायत वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर के निजी चिकित्सकों के यहां ऐसे मरीज भर्ती हो रहे हैं, जिनके खून की जांच में प्लेटलेट्स कम निकल रही है।

विज्ञापन

बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारी अस्पतालों में पैरासिटामोल दवा की भी खपत में इजाफा हुआ है। दो महीने में मरीज 1.20 लाख पैरासिटामोल की गोलियां खा गए। यह दवा एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों को वितरित की गई। जुलाई में 48 हजार और अगस्त माह में 72 हजार पैरासिटामोल की गोली मरीजों को दी गई। जिला अस्पताल में करीब 3.24 लाख पैरासिटामोल की टैबलेट बची है।

दो महीने में वितरित हो गए खांसी के आठ हजार सिरप
एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। पिछले कुछ दिनों से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी तो दवा वितरण भी बढ़ गया है। जुलाई और अगस्त में आठ हजार से अधिक खांसी के सिरप मरीजों को वितरित किए गए।

मौसम में बदलाव आने के साथ ही बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। यही वजह है कि बुखार में डॉक्टर पैरासिटामोल गोली का प्रयोग किया जाता है। बदलते मौसम में मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। - डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed