फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 trains including Janseva Express will be canceled from tomorrow for three months

Saharanpur News: जनसेवा एक्सप्रेस समेत कल से 12 ट्रेनें तीन महीने तक रहेंगी रद्द

Thu, 30 Nov 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
12 trains including Janseva Express will be canceled from tomorrow for three months
सहारनपुर। रेलवे ने कोहरे के कारण सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनों को तीन महीने तक रद्द रखने का निर्णय लिया है। इनका संचालन एक दिसंबर (शुक्रवार) से बंद हो जाएगा। इनमें जनसेवा, जलियांवाला बाग, शहीद, हरिहर, योग नगरी ऋषिकेश और अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। कोहरा भी आ गया है। कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ जाती है। फिलहाल भी लंबी दूरी की ट्रेनें अपने तय समय से नहीं पहुंच पा रही है। बुधवार को दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे, डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस दो घंटे, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस चार घंटे और जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। कोहरे को देखते हुए रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों को एक दिसंबर से लेकर दो मार्च 2024 तक के लिए रद्द कर दिया है। 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस एक मार्च तक अंबाला तक संचालित होगी। यह ट्रेन अंबाला-जालंधर के बीच नहीं चलेगी।
विज्ञापन


-- कौन सी ट्रेन कब से कब तक रद्द
- 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च 2024 तक

- 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 फरवरी तक
- 14606 जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक

- 14605 योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक
- 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक
- 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक
- 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 27 फरवरी तक

- 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस चार दिसंबर से 29 फरवरी तक
- 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक

- 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी तक
- 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक

- 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस छह दिसंबर से एक मार्च तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed