फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 more buses of BS-6 model will be available, drivers reached Kanpur to collect them

Saharanpur News: बीएस-6 मॉडल की 12 और बसें मिलेंगी, कानपुर लेने पहुंचे चालक

Sat, 16 Mar 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 16 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
12 more buses of BS-6 model will be available, drivers reached Kanpur to collect them
सहारनपुर। परिवहन निगम के बेड़े में बीएस-6 मॉडल की 12 और बसें शामिल हो जाएंगी। बसों को लेने के लिए चालक कानपुर पहुंच गए हैं। शनिवार यानी आज बसें आ जाएगी। उसके बाद बसों को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली व छुटमलपुर को आवंटन होगा। इससे यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम रीजन में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो हैं। इनमें 653 बसों को बेड़ा है। शामली व गंगोह डिपो ऐसे हैं, जहां से अनुबंधित बसों का संचालन होता है, जबकि खतौली, छुटमलपुर डिपो में एसी बसें नहीं हैं। केवल सहारनपुर व मुजफ्फरनगर डिपो के बेड़े में एसी बसें हैं। अब शासन स्तर से परिवहन निगम के बेड़े में नई बीएस-6 मॉडल की बसों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम को 12 और नई बसें मिलने जा रही हैं। अधिकारियों ने बसों को लेने के लिए चालकों को कानपुर भेज रखा है, जहां से उन्हें बसें आवंटित भी हो गई हैं। चालक शनिवार को बसें लेकर जिले में पहुंच जाएंगे। चार बसें सहारनपुर, तीन-तीन मुजफ्फरनगर व खतौली और दो बसें छुटमलपुर डिपो को आवंटित होंगी। उसके बाद डिपो अपने हिसाब से बसों के रूट निर्धारित करेगा कि उन्हें कहां चलाना बेहतर रहेगा। हाल ही में 12 बसें मिली थी, जो अलग-अलग मार्गों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि बसों को लेने के लिए चालक कानपुर भेज दिए हैं। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली व छुटमलपुर डिपो को बसें आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed