{"_id":"5eac5a868ebc3e906a218f64","slug":"119-people-sent-home-from-quarantine-centers-saharanpur-news-mrt480009721","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटरों से 119 लोगों को भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटरों से 119 लोगों को भेजा घर
विज्ञापन
सहारनपुर: गंगोह में रवानगी करने को तैयार क्वारंटीन पीरियड पूरा करने वाले लोग
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। एसडीएम नकुड पूरन सिंह राणा ने बताया कि सीतापुर, हरदोई, बिजनौर व मुजफ्फरनगर के119 लोगों को क्वारंटीन पीरियड पूरा होने और किसी तरह के कोरोना लक्षण न पाये जाने के बाद रिलीज कर दिया गया है। इन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से वाहनों द्वारा गंतव्य स्थलों के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा नगर के एक व्यक्ति में कोरोना बीमारी की पुष्टि होने पर उसके संपर्क में आये 11 लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। गंगोह के तीनों सेंटरों में केवल 115 लोग ही रह गए हैं। सीओ अजेय शर्मा, तहसीलदार देवेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद रहे। रवानगी के समय इन्हें इफ्तारी का सामान व भोजन पैकेट दिये गये।
ईट भट्ठे के श्रमिकों को किया क्वारंटीन
नागल (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत श्रमिकों द्वारा डीएम से घर भेजे जाने की गुहार के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों को पिलखनी स्थित सेंटर पर 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके चौधरी ने बताया कि गत दिवस बेलडा जुनारदार स्थित हिंदुस्तान ब्रिक्स पर कार्यरत चरथावल निवासी मोहम्मद जाकिर ने डीएम से रमजान माह के चलते सभी छह परिवारों के 44 लोगों को घर भेजने का आग्रह किया था। डीएम के आदेश के बाद मौके पर पहुंची श्रम विभाग की टीम ने उन्हें मुजफ्फरनगर के चरथावल भेजने से पूर्व 14 दिनों के लिए पिलखनी स्थित सेंटर पर क्वारंटीन कराया है।
सामूहिक रूप से नमाज अदा करते 15 पकड़े
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार दोपहर थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव उमाही कला से सामूहिक रूप से नमाज अदा कर रहे 15 लोगों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान किया है। हालांकि इतने ही लोग भागने में सफल रहे। पुलिस को दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि गांव उमाही की जकरिया मस्जिद में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुमे की नमाज अदा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अहसान, शेर दिन, फरमान, शाकिर, परवेज, यामीन, हम्माद, इसराइल, सद्दाम, दिलशाद, मरगूब, सलमान, जरीफ, साबिर व आलिम को पकड़ लिया जबकि अनेक फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार 15 लोगों के विरुद्ध भी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
लॉकडाउन उल्लंघन में 44 के खिलाफ मुकदमा
बड़गांव (सहारनपुर)। पुलिस ने क्षेत्रीय गांवों के 44 व्यक्तियों आकाश, चीनू ,तुषार, प्रिंस, सागर, मोंटी,आशीष, संजू, जुगनू, मिंटू, बिट्टू, संजय, आशीष, सतवीर, अनिल, विशाल, प्रमोद, विनोद, सतीश, टीटू, अमरजीत, सरजीत, विशाल, कुंवरपाल, संदीप, नेत्रपाल ,सत्येंद्र, कुशल पाल, सुधीर, अजीत, रामपाल आदि के विरुद्ध धारा 188, 269, 270 में रिपोर्ट दर्ज की है।