फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लाभार्थियों को दिए किसान सम्मान निधि के प्रमाणपत्र

लाभार्थियों को दिए किसान सम्मान निधि के प्रमाणपत्र

Sun, 24 Feb 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
लाभार्थियों को दिए किसान सम्मान निधि के प्रमाणपत्र
लाभार्थियों को दिए किसान सम्मान निधि के प्रमाणपत्र
विज्ञापन

छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान/नकुड़/गंगोह/बेहट (सहारनपुर)। लघु एवं सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिले के देहात में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने निधि योजना के संबंध में प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात का सीधा प्रसारण देखा।
ब्लाक मुजफ्फराबाद कार्यालय पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चयनित किसानों में से बीस को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वाईबी सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपे। खंड विकास प्रभारी मनीष दत्त ने कार्यक्रम में आए किसानों को बताया कि लिस्ट में जिनका नाम न हो वो किसान अपने लेखपाल से संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल शर्मा, लेखपाल हसन फराज, भाजपा नेता रितेश कोरी, निशांत चौहान, मोनू आदि रहे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र निम और तहसीलदार गोपेश तिवारी ने लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र सौंप योजना का शुभारंभ किया। तहसीलदार ने कहा कि तहसील में अब तक छत्तीस हजार किसानों का डाटा फीड हो चुका है ,अभी यह कार्य जारी है। मेलाराम पंवार, अनील मनचंदा, अरविंद धीमान, प्रवीन सैनी, प्रधान जसबीर सिंह, तरसपाल जंधेडा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ में एसडीएम युगराज सिंह ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे। भाजपा नेता पवन सिंह राठौर, तहसीलदार देवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा, लेखपाल नाथीराम सैनी, भाजपा नेता राकेश सिंघल, नवीन चौधरी, राजकुमार सैन, इरशाद प्रभारी रहे।
गंगोह ब्लाक मुख्यालय पर विधायक प्रदीप चौधरी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 25 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया। तहसीलदार न्यायिक आशुतोष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, बीटी भूपेंद्र सिंह, सुजीत वर्मा, डॉ. राजकुमार, जसबीर सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश राणा, प्रधान संघ के जिलाउपाध्यक्ष संजय कम्हेड़ा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पप्पू रादोर, श्याम सिंह पवार, विनोद चौधरी, रमेश चौधरी, भाजपा कोषाध्यक्ष अंकुर भारती, उमंग गर्ग, सूर्यकांत चौधरी, दिनेश कुमार रहे।

बेहट में एसडीएम शिव नारायण शर्मा एवं तहसीलदार सुधीर कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के ब्लाक मुजफ्फराबाद क्षेत्र में 25967 और ब्लाक साढौली कदीम क्षेत्र में 19047 लघु एवं सीमांत कृषकों का पंजीकरण हो चुका है। योजना के पात्र किसान पूरण सिंह, शाह कमाल, गुलशाना, रमा गुप्ता, अंजलि गुप्ता, नरेश कुमार, मिथलेश, अलीम, मूर्ति देवी, बबीता, आसिफ, जयप्रकाश, दलीप कुमार, शाह नादिर को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed