फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्मार्ट सिटी में ज्यादातर क्षेत्रों में मुफ्त मिलेगी वाईफाई सेवा

स्मार्ट सिटी में ज्यादातर क्षेत्रों में मुफ्त मिलेगी वाईफाई सेवा

Sun, 30 Dec 2018 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में ज्यादातर क्षेत्रों में मुफ्त मिलेगी वाईफाई सेवा
स्मार्ट सिटी में ज्यादातर क्षेत्रों में मुफ्त मिलेगी वाईफाई सेवा
विज्ञापन

सहारनपुर। केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर का विकास तो होगा ही, साथ नगरवासियों के जीवन स्तर में भी सुधार लाया जाएगा। योजना के तहत नागरिकों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी सुविधा के साथ-साथ इंटरनेट सेवा भी दी जाएगी। इसके लिए 40 लाख रुपये का बजट रखा गया है।
वर्तमान में इंटरनेट सेवा आम आदमी की बुनियादी जरूरतों में से एक है। स्मार्ट सिटी योजना का प्रस्ताव तैयार करने वक्त इस बात का ध्यान रखा गया है। वाईफाई हॉटस्पॉट सेवा पूरे शहर में नहीं होकर योजना के तहत चिन्हित क्षेत्र में ही मिलेगी। इससे शहर में नेटवर्क सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। इसके लिए 40 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस सेवा के तहत नागरिक डाटा डाउनलोडिंग नहीं कर सकेंगे। केवल सर्चिंग और अन्य सेवाएं ले सकेंगे। वाईफाई सेवा देने का उद्देश्य सूचनाओं का आदान प्रदान बेहतर बनाना और युवाओं खासकर छात्रों का लाभ पहुंचाना है। इससे वह शिक्षा में इसका इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन

---
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में अलग-अलग कार्य होने हैं। योजना के तहत तैयार किए गए प्रस्ताव में आम नागरिक की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। वाईफाई हॉटस्पॉट सेवा भी इनमें से एक है। 2019 में योजना का असर नजर आएगा और लोग योजना से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आलोक श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed