फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ‘दूसरा अध्याय’ ने दर्शकों के बीच छोड़ी अमिट छाप

‘दूसरा अध्याय’ ने दर्शकों के बीच छोड़ी अमिट छाप

Tue, 20 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
‘दूसरा अध्याय’ ने दर्शकों के बीच छोड़ी अमिट छाप
‘दूसरा अध्याय’ ने दर्शकों के बीच छोड़ी अमिट छाप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। रंग संस्था अदाकार ग्रुप की नाट्य प्रस्तुति ‘दूसरा अध्याय’ ने दर्शकों को झकझोर दिया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और मंच पर की गई मेहनत ने मंचन को सफल बना दिया। नाटक में हर किसी ने अपनी-अपनी जिंदगी का प्रतिबिंब महसूस किया।
आईपीटी सभागार में अजय शुक्ला कृत और वरिष्ठ रंगकर्मी पवन शर्मा के निर्देशन से नाटक ‘दूसरा अध्याय’ का मंचन हुआ। ग्रुप के संरक्षक और नगर विधायक संजय गर्ग के स्वागत भाषण दिया। इसके पश्चात नाटक ने पहले दृश्य से ही दर्शकों को बांध दिया। सवा घंटा की अवधि के नाटक में ‘अभय’ और ‘नीरजा’ नामक पात्रों की जिंदगी के तमाम पहलुओं पर मंचन हुआ। नाटक में दर्शाया कि अविवाहित अभय और विवाहित नीरजा मद्रास में एक ट्रेनिंग के दौरान मिलते हैं। दोनों के बीच प्रेम की शुरुआत होती है, लेकिन यह रिश्ता देखते ही देखते तमाम उतार-चढ़ाव से गुजरता है। एक समय ऐसा आता है जब असमंजस और अंतर्द्वंद्व की बेहद कठिन परिस्थिति में अभय नीरजा को विदा कहकर विदेश जाता है। हालात नए मोड़ लेते हैं और एक लंबे अंतराल के बाद एक दिन फिर नीरजा और अभय आमने-सामने होते हैं। इस बार नीरजा को अभय का साथ चाहिए, लेकिन हालात इस हद तक तब्दील हो चुके हैं कि दोनों को एक मोड़ पर ठहरना पड़ता है। नाट के दृश्यों ने दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ी। समापन पर निर्देशक पवन शर्मा ने दर्शकों से कलाकारों का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि ‘दूसरा अध्याय’ की परिकल्पना से लेकर मंचन तक का सफर कितनी मुश्किलों भरा रहा। उन्हें सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


कलाकारों की प्रस्तुति को खूब सराहाया
नाटक में अभय का किरदार कई वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय रंगकर्मी अशोक वर्मा ने निभाया तो वहीं नीरजा की भूमिका में आरती शर्मा ने बेहतरीन अभिनय किया। दोनों ही केंद्रीय कलाकारों के बीच बेहतरीन तालमेल और बेहद प्रभावी संवाद अदायगी का सिलसिला दर्शकों ने भरपूर सराहा। सहयोगी कलाकारों में वेटर की भूमिका में पारस रंधावा सहित संक्षिप्त भूमिकाओं में अनुषी अग्रवाल, शुभम, गौरी वर्मा, माजिद खन्ना, सैयद मुजतबा, मोहम्मद हैफ ने भी अपने-अपने किरदारों से न्याय किया। मंच पार्श्व के अंतर्गत कला संयोजन में विक्रांत जैन, संगीत में विवेक आर्यन, प्रकाश संयोजन में काशिफ नून सिद्दीकी, संगीत संचालन में धीरज बत्रा, कोरियोग्राफी में नायक खन्ना, वस्त्र विन्यास में ममता शर्मा, रूप सज्जा में गौरी वर्मा और अनुषी अग्रवाल, नीरज चौधरी, मेघा गर्ग, मुजतबा, अमित सना, एम. यूनुस, फादर थारासिस ने बेहद कुशलता के साथ जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों ने कलाकारों को किया सम्मानित
नाटक के समापन पर योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, आईआईए के अध्यक्ष शिव कुमार गौड़, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक योगेश कुमार दहिया, आईआईटी सहारनपुर कैंपस के प्रोफेसर-इन-चार्ज डा. वाईएस नेगी, वरिष्ठ फिजीशियन डा. संजीव मिगलानी ने निर्देशक पवन शर्मा सहित पूरी टीम स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। अदाकार ग्रुप के अध्यक्ष जावेद खान सरोहा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विपिन अग्रवाल, शहजाद अहमद, डा. नैना मिगलानी, डा. संदीप गुप्ता, संदीप शर्मा, संतोष अग्रवाल, डा. संजीव जैन, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र चौहान, केके गर्ग, ऋषिपाल अरोड़ा, मनजीत सिंह अरोड़ा, सुरेश पुंडीर, नीना धींगड़ा, परवेज सागर, मोनू, राजीव उपाध्याय, समरीन फात्मा, प्रशांत राजन, प्रेमलता त्यागी, प्रियंका, शीतल त्यागी, तलत सरोहा, नंदकिशोर शर्मा, बीके आत्रे, विश्वविजय बहल, राजीव सिंघल, कमल शर्मा, आस्था शर्मा, शिशिर वत्स, नरेश कुमार, मानस शर्मा, आमना सरोहा, जावेद निसार कुरैशी, अनिल वर्मा, समर खान, खुशतर सिद्दीकी, खेमचंद सैनी, विजेंद्र त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, योगेश पंवार, रविंद्र तेजान, राकेश सहगल, सुमित सैनी, शाहबाज प्रभाकर द्विवेदी, जीवेश, विपिन शर्मा, कुलदीप, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed