{"_id":"5bf1c259bdec22695c1f6ca6","slug":"11542570585-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन बने शिवसेना युवा के महानगर प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन बने शिवसेना युवा के महानगर प्रमुख
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नितिन बने शिवसेना युवा के महानगर प्रमुख
सहारनपुर। शिव विहार स्थित गीता मंदिर में शिवसेना की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिरोही ने नितिन वालिया केे शिवसेना युवा का महानगर प्रमुख मनोनीत किया। योगेंद्र सिरोही ने कहा कि 25 नवंबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या में रैली करेंगे। इसमें भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया। योगेंद्र ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय प्रभु श्रीराम को याद करती है और बाद में भूल जाती है।
जिला प्रमुख पप्पू चौधरी ने कहा कि भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया। युवा सेना के जिला प्रमुख नीरज रोहिला और नितिन वालिया ने कहा कि हिंदुओं के जिन मुद्दों पर भाजपा वोट लेती है, उन्हें चुनाव के बाद भूल जाती है। इस दौरान नकली राम, प्रदीप सैनी, सत्यवीर आर्य, अजय शर्मा, रजनीश, अक्षय चौधरी, पहल सिंह, अरविंद सैनी, गौरव कुमार, सचिन मल्होत्रा, कुनाल सिसौदिया, राहुल सैनी, रोनी कुमार, परबजीत, अमित मौजूद रहे।