फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में शामिल हुए 681 अभ्यर्थी

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में शामिल हुए 681 अभ्यर्थी

Mon, 19 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में शामिल हुए 681 अभ्यर्थी
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 रविवार को सहारनपुर के मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह नजर आया। परीक्षा पर सीसीटीवी से नजर रखी गई। साथ ही सचल दस्तों ने भी केंद्रों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का रहा। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों में उत्साह इतना था कि वह सुबह नौ बजे से ही केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। ज्यादातर अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने पहुंचे। ठीक साढ़े दस बजे अभ्यर्थियों को केंद्र के भीतर एंट्री दी गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले ओएमआर शीट दी गई, जिससे कि वह उसके कॉलम को फिल कर सकें। परीक्षा में शामिल हुए कक्षा नौ से 12 तक के अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र कक्षावार अलग-अलग कोड संख्या के रहे। 90 मिनट की परीक्षा में 100 सवालों का जवाब ओएमआर शीट पर भरना था। कक्ष के भीतर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र चेक किए गए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सहारनपुर जिले से पंजीकृत कुल 1046 अभ्यर्थियों में से 681 ने परीक्षा दी, जबकि 365 गैरहाजिर रहे। 681 अभ्यर्थियों में 418 लड़के थे, जबकि 263 लड़कियों ने परीक्षा दी। सेंट मैरी एकेडमी के प्रधानाचार्य फादर एल थारसिस के अलावा स्कूल का अन्य स्टाफ परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के आयोजन में इनका रहा सहयोग
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक के रूप में सीताराम सहगल, राकेश नौटियाल, सुरेंद्र कुमार, मुकेश लांबा, विमल किशोर, कुंवर सिंह, श्यामलाल, धर्म सिंह, सतीश कुमार, मुकेश राही, अमित कुमार, पोपिन कुमार, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, बबलेश कुमार, बबलू कुमार, मेघनाथ, राजपाल, सुनील कुमार, इसम सिंह और विक्रम सिंह शामिल रहे। उधर, सेंट मैरी एकेडमी की ओर से प्रधानाचार्य फादर थारसिस के अलावा निकुंज जैन, नीरू, एसराज, रॉकी, निशा मैरी आदि परीक्षा की देखरेख में रहे।
अभ्यर्थियों ने परीक्षा को सराहा
परीक्षा देने पहुंचे माधोनगर के मनोज शर्मा, गांव हसनपुर की पिंकी, रायवाला की इशिता और प्रियांश ने अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की सराहना की। उन्होंने बताया कि अमर उजाला की यह मुहिम गरीब और मध्यम वर्ग के उन छात्रों और छात्राओं के लिए वरदान है, जो आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। सरिता और पायल ने भी परीक्षा की सराहना की।
अमर उजाला को बेहतर कार्य के लिए साधूवाद
सेंट मैरी एकेडमी के प्रधानाचार्य फादर एल थारसिस ने अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की सराहना की। उनका कहना था कि देश के युवाओं के भविष्य को संवारने में ऐसा कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का हिस्सा बनकर वह भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भविष्य में भी यदि अमर उजाला मौका देगा तो जनहित के ऐसे आयोजनों में पूरा सहयोग किया जाएगा।
खिल उठे बच्चों के चेहरे
परीक्षा संपन्न होने पर जब बच्चे कक्षों से बाहर निकले, तो प्रश्न पत्र को लेकर एक दूसरे से चर्चा भी करते नजर आए। परीक्षा में शामिल हुई आंचल, शिवानी और ज्योति का कहना था कि प्रश्न पत्र में प्रश्नों का स्तर अच्छा रहा। सामान्य ज्ञान के अलावा अन्य विषयों के ऐसे प्रश्न आए, जिन्हें हल करने के लिए पहले से बच्चों को तैयारी करनी जरूरी होती है।

प्रवेश पत्र न होने पर लिस्ट में नाम तलाश कर दिलाई परीक्षा
कुछ ऐसे बच्चे भी परीक्षा देने पहुंचे, जिन्हें ऑनलाइन प्रवेश पत्र नहीं मिल पाया था। बावजूद इसके परीक्षा में शामिल होने का उनमें उत्साह था। ऐसे बच्चों को अन्य पहचान पत्र के आधार पर परीक्षा केंद्र में एंट्री दिलाई गई और अलग अलग कमरों में घूमकर सूची में नाम तलाशने के बाद परीक्षा में शामिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed