{"_id":"5bba5d04867a5567f340ed98","slug":"11538940164-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम नवरात्र पर निकलेगी प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम नवरात्र पर निकलेगी प्रभात फेरी
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम नवरात्र पर गुफा वाले मंदिर से निकलेगी प्रभात फेरी
अमर उजाला ब्यूरो
गंगोह। नवरात्र पर्व के लिए देवी मंदिरों में रंग रोगन कराने के साथ ही बिजली की लडियों से सजाया-संवारा जा रहा है। बाजारों में भी पूजा सामग्री और दुर्गा प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। बुधवार को ही माता वैष्णो देवी धाम से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। नवरात्र पर्व बुधवार से शुरू होने जा रहे हैं। दुर्गा मंदिरों में विशेष पूजा की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं ने भी घट स्थापना और मां जगदम्बा के आगमन की तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है।
श्री राम बाग स्थित देवी मंदिर, वैष्णो देवी धाम, नौ दुर्गा मंदिर, महादेव कुटी, माता मंदिर ककराली परिसर, भुवनेश्वरी पंचायती मंदिर, पीठ बाजार स्थित मां काली मंदिर सहित क्षेत्र के देवी मंदिरों को पूजा के लिए विशेष रुप से सजाया जा रहा है। उधर, नवरात्रों को देखते हुए फलों के दाम भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। नवरात्र की तैयारियों के बीच बाबा हरिदास मार्ग स्थित गुफा वाले मंदिर के नाम से विख्यात माता वैष्णो देवी धाम में बुधवार सुबह दुर्गा सप्तसती के पाठ उपरांत विशेष पूजा और श्रंगार होगा। पूजन के बाद मंदिर से प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। इसका समापन यहीं पर आकर होगा। नवरात्र के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की तैयारियों में जुट गया है।