फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वाल्मीकि समाज का आंदोलन जारी, जगह जगह लगे कूड़े के ढेर

वाल्मीकि समाज का आंदोलन जारी, जगह जगह लगे कूड़े के ढेर

Fri, 05 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज का आंदोलन जारी, जगह जगह लगे कूड़े के ढेर
बेहट (सहारनपुर)। छात्रा के साथ छेड़छाड़ प्रकरण में पीड़िता के परिजन एवं समाज के प्रति कोतवाल द्वारा अभद्रता करने के मामले में वाल्मीकि समाज का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। उधर, सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते पूरे कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और भारत स्वच्छता मिशन के अंतर्गत लगाई गई डस्टबिन भी कूड़े से भर गई हैं। गंदगी के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा बनता जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं उनके सहयोगी इंस्पेक्टर की बर्खास्तगी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बुधवार की रात में सीओ ब्रह्मपाल सिंह भी वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच पहुंचे थे और समाज के जिम्मेदार लोगों से हड़ताल खत्म करने के संबंध में वार्ता भी की थी, लेकिन वाल्मीकि समाज कोतवाल एवं उनके सहयोगी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की बात पर अड़ा रहा। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान और शालू भी बाल्मीकि समाज के लोगों के बीच पहुंचे और उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की हालांकि देर शाम तक उनका धरना जारी रहा, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है, कि उनकी समाज के जिम्मेदार लोगों से बातचीत हुई है। उन्हें उम्मीद है कि बाल्मीकि समाज के लोग हड़ताल खत्म कर जल्दी काम पर लौटेंगे। उधर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शाह महमूद हसन एवं भाजपा नेता अनिल सिंघल भी वाल्मीकि समाज के धरने में शामिल हुए। शाह महमूद हसन ने कहा कि वह बाल्मीकि समाज के लोगों के साथ है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार बिरला ने कहा, कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उनकी मांग को जिस तरह से अनसुना कर रहे है, उससे बाल्मीकि समाज में रोष बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, कि यदि समय रहते उनके समाज को अपमानित एवं उत्पीड़न करने वाले कोतवाल एवं उनके सहयोगी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन स्थानीय स्तर से जनपद स्तर तक शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें जनपद भर में उनके समाज व संगठन से जुड़े लोग सफाई व्यवस्था ठप कर आंदोलन करेंगे। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वशिष्ठ गुप्ता ने वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच धरने पर पहुंचकर समर्थन की घोषणा की। मेरठ से एसकेए (सफाई कर्मचारी आंदोलन), उ. प्र. ओरगनाइजर, माया गौतम बागपत, कोआर्डिनेटर विपिन बेनीवाल ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर हर सभंव समर्थन देने की घोषणा की। धरनास्थल पर फूलचंद नेता, इलमचंद, कामरेड गुंजन, निर्मल, लक्ष्मी, सोरण, मैना, ममता, सोनिया, सुनीता, अनिता, लता, लक्ष्मी, बाला, मीना, रूपा, दीपक कांगड़ा, गोपाल गोतम, सुदेश बिरला, रणवीर सिंह बिरजू, मुकुल कांगडा, अर्जुन, राजकुमार, अनिल, रविन्द्र कुमार, बादल कांगड़ा, विक्की बिरला, सोनी, बाबूराम, नरेश कुमार, सरज भगत, सुखपाल, सुलेखचंद, सतीश, सतपाल गौतम, पदम कुमार राकेश बिरला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed