{"_id":"5babd655867a557ed1019792","slug":"11537988181-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री लेंगे सहारनपुर और मेरठ मंडल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री लेंगे सहारनपुर और मेरठ मंडल की बैठक
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर आएंगे। सीएम सहारनपुर और मेरठ मंडल के पार्टी नेताओं की बैठक लेंगे। 29 को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और 30 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के आने की संभावना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर दौरा प्रस्तावित है। सीएम के आगमन को लेकर पार्टी नेताओं और प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर मुख्यमंत्री सहारनपुर और मेरठ मंडल के पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। 30 सितंबर को मुख्यमंत्री की आने की संभावना है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हो पाई है। इस संबंध में पार्टी हाईकमान से वार्ता चल रही है। 29 सितंबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के देवबंद में एक निजी कार्यक्रम में आएंगे।