{"_id":"5ba7e1e7867a557f6662023b","slug":"11537728999-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के क्रेडिट कार्ड खरीददारी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक के क्रेडिट कार्ड खरीददारी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक के क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
सहारनपुर। चिकित्सक के क्रेडिट कार्ड से 84 हजार रुपये की खरीददारी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। डाक्टर ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के बाजोरिया मार्ग पर डा. जयपाल चंद का अस्पताल है। चिकित्सक के मुताबिक 17 जुलाई को उनके क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति ने 84,319 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की थी। 14 अगस्त को थाना जनकपुरी में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मामला क्राइम ब्रांच के सुपुर्द किया गया था। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल पुत्र अमरनाथ निवासी थाना रंहौला दिल्ली बताया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।