{"_id":"5ba298f3867a557ff830260b","slug":"11537382643-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्य लेखाधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन करेंगे विद्युत पेंशनर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्य लेखाधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन करेंगे विद्युत पेंशनर्स
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत पेंशनर्स परिषद के पदाधिकारियों ने उपमुख्य लेखाधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली को उत्पीड़न करने वाली बताते हुए कार्यालय पर बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया।
परिषद के जिला सचिव सुरेंद्र मोहन कौशिक ने कहा कि उपमुख्य लेखाधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली से पेंशनर्स की समस्याएं बढ़ रही हैं। उनकी कार्यप्रणाली से मानव संवेदनाओं को दरकिनार किया जा रहा है। पेंशनर्स को न्याय मिलने में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स के पे मैट्रिक्स में पेंशन का पुन: निर्धारण प्राथमिकता के अनुसार किया जाना चाहिए न कि अन्य किसी तरीके से। प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता होनी चाहिए। पे मैट्रिक्स के आधार पर पेंशन पुन: निर्धारण की गति बढ़ाई जाए। जिस गति से कार्य किया जा रहा है इससे कई साल लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की समस्याएं बढ़ाने वाली कार्यप्रणाली के विरोध में संगठन द्वारा दिल्ली रोड स्थित उपमुख्य लेखाधिकारी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।