फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्राली के नीचे दबने से युवक की मौत

ट्राली के नीचे दबने से युवक की मौत

Mon, 17 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्राली के नीचे दबने से युवक की मौत
ट्राली के नीचे दबने से युवक की मौत
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम। गंदेवड़ चिलकाना रोड पर गांव कम्बोहमजरा के पास लकड़ी से भरी ट्राली पलटने से ट्रैक्टर पर चालक के पास बैठे युवक की ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है।

रविवार को गांव पथरवा निवासी ट्रैक्टर चालक अकरम पुत्र इस्लाम लकड़ी की ट्राली लेकर हरियाणा की मंडी जा रहा था। ट्रैक्टर पर उसके बराबर में पुत्र इलियास बैठा था। गांव कम्बोहमजरा के पास पीछे से आ रही यात्री बस ने ट्राली को ओवर टेक करते समय टक्कर मार दी, जिससे ट्राली पलट गयी तथा पुत्र इलियास की ट्राली के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गयी। चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को लकड़ियों के नीचे से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसआई राधेश्याम भारती ने बताया कि शव का पंचनामा भर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed