{"_id":"5b96c052867a55013a6c4324","slug":"11536606290-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लगाया गलत सूचना देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर लगाया गलत सूचना देने का आरोप
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शेखपुरा कदीम निवासी डाक्टर एमए कुंवर ने देहात कोतवाली पुलिस पर न्यायालय को गुमराह कर गलत सूचना दिए जाने का आरोप लगाया है।
डा. एमए कुंवर ने आरोप लगाया कि 12 जून को एक दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री ने उसके पुत्र अम्मार अहमद को सहकारिता कृषि यंत्र अनाज दाल आपूर्ति विपणन संघ लिमिटेड का नियुक्ति पत्र, एक आईडी और एक सचिवालय का गाड़ी का पास दिया था। जो बाद में फर्जी पाया गया। 15 जून को देहात कोतवाली में अम्मार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में 19 जुलाई को अम्मार को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया था। उन्होंने कहा कि अम्मार ने एसीजेएम कोर्ट सहारनपुर में फर्जी मामले में फंसाने वाले लोगों के खिलाफ 28 अगस्त को एक वाद दायर किया था। जिसकी कोर्ट ने देहात कोतवाली से रिपोर्ट मांगी। लेकिन देहात कोतवाली ने उसमें लिख दिया कि अम्मार फरार चल रहा है। हाईकोर्ट से मिले स्टे की कॉपी भी कोतवाली में जमा करा दी, आरोप लगाया कि फिर भी पुलिस झूठ बोलकर कोर्ट को गुमराह कर रही है।