फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर दो सहेलियां प्रेमी के साथ हुईं घर से फरार

परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर दो सहेलियां प्रेमी के साथ हुईं घर से फरार

Mon, 25 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर दो सहेलियां प्रेमी के साथ हुईं घर से फरार
परिजनों को गहरी नींद में सुलाकर फरार हुई दो सहेलियां
विज्ञापन

सहारनपुर। एक युवक के लिए दो नासमझ सहेलियों ने न केवल परिवार की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा दिया और बल्कि उन्हें खाने में नशीला पदार्थ देकर गहरी नींद सुला दिया। इसके बाद ये दोनों अपना सामान समेटकर एक युवक के साथ फरार हो गई। पुलिस ने जेल चुंगी से दोनों को बरामद कर लिया है। आरोपी युवक इन्हें वहां छोड़कर स्टेशन पर मिलने की बात कहकर फरार हो गया था। परिजनों को नशीला पदार्थ देने से पहले यह भी नहीं सोचा कि उसकी ओवरडोज उनकी जान के लिए भी खतरा बन सकती थी। परिजनों ने गांव शेखपुरा कदीम निवासी रुस्तम एवं एक अन्य के खिलाफ जनकपुरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला थाना जनकपुरी के एक मोहल्ले में का है और सहेलियों में एक की उम्र 15 साल और दूसरी को 16 साल है। शुक्रवार रात ये घर से फरार हुई थी। शनिवार की सुबह परिजनों की आंख खुलीं तो हड़कंप मच गया। दोनों परिवार के लोग थाना जनकपुरी पहुंचे तो पता चला कि दोनों एक साथ गई है। आनन फानन में सर्विलांस टीम को इस मामले के खुलासे के लिए लगाया गया, लेकिन उनके मोबाइल की लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि शनिवार शाम को लखनऊ से एक युवक का फोन एक किशोरी के परिजनों के पास पहुंचा और उसने बताया कि उनकी बेटी, उसके पास आने की बात कह रही है। पुलिस ने इस नंबर की तलाश की तो वह नंबर एक महिला का मिला। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने दोनों किशोरियों के अपने भांजे के साथ जाने की बात कही। पुलिस रात भर उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश देती रही। रविवार की सुबह चार बजे पुलिस ने दोनों किशोरियों को जेल चुंगी के पास से बरामद कर लिया। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों किशोरियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद नारी निकेतन में भेज दिया है। किशोरियों के बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जाने की फिराक में थीं किशोरियां
जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि दोनों किशोरियां दिल्ली जाने की फिराक में थीं। किशोरियां रेलेवे स्टेशन जा रहीं थी, जहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था। उन्होंने बताया कि एक किशोरी का शहर के ही एक युवक से रिश्ता तय हो गया था। जो बाद में टूट गया था। युवक इस समय लखनऊ में है। जिस कारण एक किशोरी ने पहले लखनऊ में युवक से बात की और उससे कहा कि वह लखनऊ ही आ रही है। किशोरी सहारनपुर से दिल्ली और फिर वहां से लखनऊ के लिए रवाना होने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed