फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सियासी इफ्तार पार्टियों से परहेज करें रोजेदार: उलमा

सियासी इफ्तार पार्टियों से परहेज करें रोजेदार: उलमा

Thu, 31 May 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सियासी इफ्तार पार्टियों से परहेज करें रोजेदार: उलमा
सियासी इफ्तार पार्टियों से परहेज करें रोजेदार : उलमा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। विभिन्न सियासी दल या फिर उन दलों के नेता सियासी लाभ उठाने के लिए पवित्र रमजान माह में इफ्तार पार्टियों का आयोजन करते हैं। इसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल भी होते हैं। लेकिन इस पर देवबंदी उलमा का कहना है कि इन सियासी इफ्तार पार्टियों में जाने से रोजेदारों को परहेज करना चाहिए।

रमजान माह में रोजेदारों को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और कहां जाने से रुकना चाहिए। इसको लेकर तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि रमजान माह में अल्लाह के बंदे अल्लाह ताआला की रजा (खुशी) के लिए रोजा रखते हैं। पूरे दिन भूखे प्यासे रहते हैं। पांच वक्त की नमाज के साथ ही तरावीह पढ़ते हैं और उसके बाद भी वे अपना अधिक समय अल्लाह की इबादत में ही गुजारते हैं। इसलिए उन्हें रोजे के मायने का अंदाजा होता है। मौलाना वाजदी ने कहा कि इस्लाम में है कि रोजेदार को इफ्तार कराना बड़े सवाब का काम है। लेकिन आमतौर पर देखने में आया है कि कुछ सियासी दल और उनसे जुड़े नेता सियासी लाभ उठाने के लिए रमजान में बड़ी बड़ी इफ्तार पार्टियों के आयोजन करते हैं। जिनमें अधिकांश भीड़ उन लोगों की होती है जिनका रोजा और नमाज से दूर दूर तक का वास्ता नहीं है। कहा कि रोजा एक इबादत है। यह कोई नुमाइश की चीज नहीं है कि उसके नाम पर सियासी रोटियां सेंकी जाएं। इसलिए सभी रोजेदारों को चाहिए कि वो सियासी दलों की इफ्तार पार्टियों में जाने से परहेज करें और कोशिश करें की अपने घर पर और परिवार के साथ ही इफ्तार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed