{"_id":"5b031b804f1c1b894c8b642d","slug":"11526930304-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान
Updated Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को कई कार्यक्रमों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। युवा कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कमेटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने राजीव गांधी को डिजिटल इंडिया का निर्माता बताया।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित 27वीं पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को नमन किया गया। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राजीव गांधी को सूचना एवं प्रौद्योगिकी का जनक बताया। प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने राजीव गांधी के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में अशोक सैनी, धर्मवीर जैन, अशोक जैन, गुलफाम अंसारी, सखावत अली, अशोक शारदा, ओमपाल, नसीब खान आदि मौजूद रहे। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री मुकेश चौधरी ने विचार रखे। महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद, नरेंद्र शर्मा, धर्मवीर जैन, अशोक ने राजीव गांधी को सच्चा देशभक्त और जनप्रिया नेता बताया। कार्यक्रम में वरुण शर्मा, विशाल जायसवाल, नितिन वालिया, आशू पठान, सत्यय भूर्यान सैनी आदि मौजूद रहे।
उधर, युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से सिटी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवा कांग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, मोहित जैन, अमित, मनीष, सोनू, इंद्र कपूर, गणेश दत्त शर्मा, अशोक सैनी, मनोज सैनी, विवेक, अवनीश, नितिन, वरुण, सलमान, विजय, रजत, संदीप, आयुष, निशांत, सुकांत, पीयूष आदि ने रक्तदान किया।