{"_id":"5af48c424f1c1b3b0a8b9736","slug":"11525976130-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने दिया मिल में मरम्मत कार्य शुरू होने तक धरना देने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने दिया मिल में मरम्मत कार्य शुरू होने तक धरना देने का एलान
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बिड़वी शुगर मिल में मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर आयोजित पंचायत में क्षेत्रीय किसानों ने बृहस्पतिवार को मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एलान किया कि रिपेयरिंग कार्य शुरू होने तक किसानों का धरना जारी रहेगा। उन्होंने इसके विरोध में कैराना उप चुनाव के बहिष्कार के लिए लोगों को प्रेरित करने की भी घोषणा की है।
बृहस्पतिवार को बिड़वी शुगर मिल के गेट पर आयोजित धरने पर अध्यक्ष बिट्टू नंबरदार ने कहा कि इस बार किसान अपने साथ धोखा नहीं होने देंगे। जब तक प्रबंधन मरम्मत का कार्य युद्घस्तर पर शुरू नहीं कराता, तब तक किसानों का धरना मिल गेट पर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की उपेक्षा के विरोध में कैराना उप चुनाव के बहिष्कार के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। किसान सुरेश बाकरवाला ने कहा कि मिल प्रबंधन किसानों को गुमराह कर रहा है। इस बार मिल के चलने तक क्षेत्रीय किसान आंदोलनरत रहेंगे। सचिव अनूप सिंह ने कहा कि मिल गेट पर चलने वाले धरने की व्यवस्था प्रत्येक दिन एक गांव करेगा। शुक्रवार को यह जिम्मेदारी ग्राम बांदूखेड़ी की रहेगी। अमर सिंह प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, वेदपाल, राजेश कुमार, अतुल फंदपुरी, प्रमोद प्रधान, सुदेश प्रधान, जनेश्वर प्रधान, अंकुश चौधरी, शिवचरण, सुभाष, भूप सिंह, अनिल कुमार, ओमकार, सुधीर, हाफिज मुर्तजा, वेदपाल सैनी, अभिषेक शर्मा, सुंदर, प्रवेश कुमार, जागेंद्र सिंह आदि रहे।