{"_id":"5ae37e004f1c1b9c098b6ed9","slug":"11524858368-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा निकलवाने की प्रशासन की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा निकलवाने की प्रशासन की चुनौती
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा निकलवाने की प्रशासन की चुनौती
सहारनपुर। महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में जिले में शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा निकलवाना प्रशासन के लिए चुनौती बना है। भीम आर्मी ने चेतावनी दी कि कई क्षेत्रों में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा अथवा जुलूस निकालने की अनुमति न दी जाए। ऐसे में शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा है।
सहारनपुर में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जुलूस निकाले जाने को लेकर पिछले साल शब्बीरपुर में भड़की जातीय संघर्ष से पूरा सहारनपुर जल उठा था। इस संघर्ष के बाद महाराणा प्रताप की जयंती पर नौ मई को भीम आर्मी ने शब्बीरपुर की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हिंसा, आगजनी की घटना हुई। इस घटना की वजह से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर गाज गिरी थी।
उस घटना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। अभी तक सिर्फ कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर ही मंजूूरी देने पर अधिकारी विचार कर रहे हैं। दो दिन पूर्व भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा एवं जुलूस न निकाले जाने की चेतावनी भी दे डाली है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने अधिकारियों को कहा है कि कोई भी जुलूस एवं शोभायात्रा ग्राम मल्हीपुर, रामनगर, शब्बीरपुर एवं अन्य गांवों से होकर न निकले। इन गांवों का माहौल ठीक नहीं हैं। गांव के लोगों में अभी भी आक्रोश है।
विज्ञापन
भीम आर्मी की इस चेतावनी ने पुलिस और प्रशासन को और भी टेंशन में ला दिया है। हालांकि अभी किसी भी प्रकार के कार्यक्रम एवं शोभायात्रा को अनुमति नहीं दी गई है।
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि जो नियमित कार्यक्रम एवं शोभायात्रा हैं उनको नहीं रोका जाएगा। किसी भी शोभायात्रा की नई शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम में किसी ने भी व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
----------