फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सोशल मीडिया पर कैराना से मसूद का नाम उछला

सोशल मीडिया पर कैराना से मसूद का नाम उछला

Tue, 27 Mar 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कैराना से मसूद का नाम उछला
सहारनपुर। कैराना लोकसभा के उप चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद के गठबंधन प्रत्याशी होने की बात इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी है। कई ग्रुपों में इस पर बहस भी छिड़ी है। हालांकि मसूद ने ऐसी कोई भी जानकारी होने से इंकार किया हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर और फूलपुर में बसपा के समर्थन से सपा प्रत्याशियों की जीत के बाद विपक्ष आगामी चुनावों को लेकर एकजुटता की तैयारी में हैं। भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद कैराना लोकसभा सीट पर उप चुनाव प्रस्तावित है। इस सीट पर कांग्रेस, सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के बीच गठबंधन होने के कयास लगाए जा रहे है। हाल में राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से जयंत चौधरी को कैराना सीट से पार्टी प्रत्याशी होने की बात कही गई थी। जयंत चौधरी के बाद अब कांग्रेस नेता इमरान मसूद का नाम इस सीट पर उछला है। सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है कि कैराना सीट पर इमरान मसूद गठबंधन प्रत्याशी होंगे। सोमवार को मसूद ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी होने से इंकार किया। उन्होंने बताया कि कई दिन से खबर चल रही है कि कैराना लोकसभा उप चुनाव में इमरान मसूद गठबंधन प्रत्याशी होंगे, जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। जैसा पार्टी हाईकमान का आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed