{"_id":"5ab1572f4f1c1b8c778b6c79","slug":"11521571631-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्टेज अधिक आने से उपकरण फुंके, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्टेज अधिक आने से उपकरण फुंके, रोष
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सोमवार की शाम अचानक कोर्ट रोड पर स्थित दुकानों में हाईवोल्टज बिजली आने से कई उपकरण फुंक गए। कोर्ट रोड पर सोमवार सुबह से ही मरम्मत कार्य कराए जाने से विद्युत आपूर्ति बंद थी। शाम को छह बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई लेकिन एलटी की बजाय हाईवोल्टेज सप्लाई कर दी गई, जिससे कोर्ट रोड पर पावन बेला मार्केट की आधा दर्जन दुकानों में कंप्यूटर, एलईडी, अडॉप्टर, इन्वर्टर, टयूब लाइट समेत कई उपकरण फुंक गए।
दुकानदारों का आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उनका काफी नुकसान हो गया। बिजलघरों पर सप्लाई के लिए तैनात किए गए कर्मचारी अप्रशिक्षित एवं लापरवाह हैं। दुकानदारों ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।