फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनी समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनी समस्याएं

Wed, 21 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनी समस्याएं
संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनी समस्याएं
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर सीपी त्रिपाठी व डीआईजी शरद सचान ने जन शिकायतें सुनी। इस मौके पर उनके समक्ष कुल 29 फरियादी पहुंचे, जिनमें से किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। इससे पूर्व दोनों अधिकारियों ने शाकंभरी देवी मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंगलवार को नवागत मंडलायुक्त, डीआईजी के साथ शाकंभरी पहुंचे और देवी दर्शन करने के बाद उन्होंने मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां से दोनों अधिकारी तहसील में जन शिकायतें सुनने पहुंचे। जहां उनके समक्ष 15 मार्च को शिवालिक वन प्रभाग की चपड़ी खोल में बम फटने से मरी वन गुर्जर महिला के परिजन पहुंचे और मुआवजे की मांग की। साथ ही इस खोल में रहने वाले वन गुर्जर तालिब हसन, मो. शफी, नूर अहमद आदि ने मांग की कि उस खोल में होने वाली सेना की परीक्षण फायरिंग रेंज का स्थान बदला जाये अथवा उनके पुनर्वास की सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था की जाये। अंबेहटा इस्माइलपुर के सितम सिंह ने बिजेंद्र पुत्र सितम सिंह पर विद्युत निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से नलकूप चलाये जाने की शिकायत की है। उसंड के अमरीश पुत्र श्याम सुंदर ने गांव में प्रधान द्वारा कराये गये विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। गांव शाहपुर बांस के प्रदीप कुमार ने शिकायत की कि नौशेरा-रायपुर मार्ग से उनके गांव में जाने वाले संपर्क मार्ग का करीब 15 वर्ष पूर्व निर्माण हुआ था, जिसकी आज तक मरम्मत नहीं की है। ऐसे में मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव आरिफपुर के अब्दुल रहीम ने गांव के कई दबंगों पर उसके परिवार को हैंडपंप से पानी नहीं भरने देने का आरोप लगाया है। इसका कहना है कि ऐसे में वह रजबहे का गंदा पानी को मजबूर है। गांव मांडूवाला के स्वराज ने गांव में तैनाती होने के बावजूद भी सफाई कर्मी के नहीं आने की शिकायत की है। इस मौके पर एसडीएम वैभव शर्मा, तहसीलदार हर्ष चावला, सीओ शिवराज सिंह व बीडीओ राहूल वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed