{"_id":"5aa96d0f4f1c1ba6768b58ec","slug":"11521052943-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की मनमानी की भेंट चढ़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की मनमानी की भेंट चढ़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान अधिकारियों की मनमानी की भेंट चढ़ गया। तहसील परिसर के बाहर खड़ी बाइक तो नगर पालिका व प्रशासन के गुस्से की भेंट चढ़ गयी, परंतु सड़कों पर खड़ी ठेलियों को छुआ तक नहीं गया। इससे नगर पालिका की मुहिम ही सवालों के घेरे में आ गयी है।
बुधवार को एसडीएम अमित आसेरी के निर्देश पर नगर पालिका ने तहसील के निकट अतिक्रमण हटवाने का अभियान शुरू किया। इसके तहत नगर पालिका के कर्मचारियों ने थाना पुलिस की उपस्थिति में तहसील परिसर के समीप सड़क पर खड़ी दर्जनों बाइकों को नगर पालिका की ट्रालियों में भरकर थाने में पहुंचा दिया। पंरतु इस दौरान नगर पालिका अधिकारियों ने सड़क पर खड़ृी चाट, मोमोज, फलों की ठेलियों को छुआ तक नहीं। उधर पीड़ित बाइक मालिकों ने कहा कि वे तो तहसील में कुछ मिनट के लिए काम के लिये आये थे। जबकि सड़क पर खड़ी ठेलियां पूरे दिन अतिक्रमण जमाए रहती हैं। जबकि नयागांव रोड पर सड़क पर पड़ी बजरी, दिन भर सड़क के बीचों बीच खड़े रहने वाले डग्गामार वाहन पुलिस प्रशासन व नगर पालिका का मुंह चिढ़ाते रहते हैं। परंतु किसी ने कभी भी उन्हें हटवाने की आवश्यकता ही नहीं समझी। उधर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने इस बाबत बताया कि ठेली संचालकों को आज के बाद सड़क पर ठेली न लगाने की चेतावनी दी गयी है।